Friday, November 21, 2008

सब अपनी ज़गह है

बेगुसराई में सब कुछ ठीक ठाक है । सुशील डॉक्टर का क्लीनिक वहीँ है, बढ़िया चल रहा है, फीस १५ रूपये से बढ़कर ५० रूपये हो गयी है। के के सिंह और कामिनी सिंह के क्लीनिक ने नया रूप ले लिया है, पर है वहीँ। रामयतन डॉक्टर आजकल खूब मलाई काट रहे हैं। बिल्डिंग ऊँची और मोटी कमाई । डॉक्टर अखिलेश कुमार अब मिथिला कोल्ड स्टोरेज के सामने आ गए हैं। रेलवे स्टेशन का प्लेटफोर्म बढ़ा दिया गया है और अप एवं डाउन ट्रेन अलग अलग साइड आती हैं। मछली बाज़ार अब भी वहीँ स्टेशन के पीछे लगता है। सावित्री, चित्रवानी, अमरदीप, बुढिया सिनेमा सब वहीँ हैं। बाज़ार में अब भी वैसे ही जाम लगते हैं। कुछ नहीं बदला अपने बेगुसराई में

एक नई शुरुआत

बेगुसराई को समर्पित एक और ब्लॉग, आशा है आप सबको पसंद आएगा